नाबालिग लड़की की आत्महत्या के मामले में बेटे की गिरफ्तारी के बाद भदोही ( Bhadohi )से सपा विधायक जाहिद बेग ( Zahid Beg )ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बीते पांच दिनों से वे पुलिस की पकड़ से दूर थे। दोपहर 11.15 बजे कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे विधायक की पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। कोर्ट परिसर में कई बार विधायक को पुलिस ने गिरफ्त में लेने का प्रयास किया। विधायक पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में प्रवेश कर गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साबीहा खातून ने उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
भदोही ( Bhadohi )कोर्ट परिसर में कई बार विधायक को पुलिस ने गिरफ्त में लेने का प्रयास किया,किसी तरह से विधायक ने खुद को छुड़ाया और नंगे पैर भागते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट रूम पहुंचे। वहां जज के सामने सरेंडर किया। जेल जाते वक्त जाहिद बेग ने कहा- मुझे खींचा गया, मेरे साथ बदसलूकी की गई। मैं न गुंडा हूं, न बदमाश। मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है, मुझे पता नहीं है। जाहिद बेग के साथ सपा जिलाध्यक्ष भी थे। इस बीच वकीलों से भी पुलिस की झड़प हुई।
भदोही ( Bhadohi )विधायक जाहिद बेग ( Zahid Beg )आवास पर किशोरी के आत्महत्या किये जाने के बाद से ही पुलिस का शिकंजा लगातार विधायक व उनके परिवार पर बढ़ता जा रहा था। पुलिस ने पहले विधायक व उनकी पत्नी सीमा बेग पर बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।
उसके बाद उनके बेटे जईम बेग को भी चार दिन तक हिरासत में रखने के बाद मंगलवार को किशेारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में विधायक पति-पत्नी के साथ सहअभियुक्त बनाकर मकदुमपुर से गिरफ्तारी दिखाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
बेटे के जेल जाने के बाद पांच दिनों से गायब विधायक विधायक जाहिद बेग ( Zahid Beg )ने कोर्ट में सरेंडर करने का फैसला किया। गुरुवार दोपहर 11.15 बजे वे न्यायालय पहुंचे। न्यायालय के गेट नंबर दो से वे अंदर घुसने ही वाले थे कि पुलिस उनको पकड़ना चाही। इस बीच पुलिस के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई। इस बीच अधिवक्ताओं के साथ भी पुलिस की झड़प हुई।
आखिरकार सपा विधायक विधायक पुलिस को चकमा देकर कोर्ट के अंदर प्रवेश कर गए। करीब 25 मिनट तक कोर्ट में रहे विधायक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साबीहा खातून ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस बीच कचहरी परिसर में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता विधायक के समर्थन में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कोर्ट से निकलने के बाद विधायक ने उन्हें साजिशन फंसाने का आरोप लगाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
