कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु( Bengaluru ) में में दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा केस सामने आया है। यहां शनिवार को किराए के घर में रहने वाली 29 साल की महिला महालक्ष्मी की लाश मिली। उसके शव के 30 से अधिक टुकड़े करके फ्रिज में रखे गए थे।
बेंगलुरु ( Bengaluru ) के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने कहा- घटना व्यालिकेवल पुलिस थाना क्षेत्र के मल्लेश्वरम इलाके की है। ऐसा लग रहा है जैसे हत्या 4-5 दिन पहले की गई है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची।एन सतीश कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। जांच जारी है। जांच के बाद हम और जानकारी देंगे। महिला बेंगलुरु ( Bengaluru ) में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है। महिला की हत्या की सूचना पर उसका पति भी मौके पर पहुंच गया। पता चला है कि वो अपने पति से अलग हो गई थी। बीते 3 महीने से यहां किराए से रह रही थी। बेंगलुरु में एक मॉल में काम करती थी।
उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक, जान-पहचान के व्यक्ति पर महिला की हत्या की आशंका है। मामले की जांच कराई जा रही है।
18 मई 2022 को दिल्ली के छतरपुर इलाके में रहने वाले आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर 300 लीटर के फ्रिज में रखे थे।
आफताब इन टुकड़ों को धीरे-धीरे ठिकाने लगाता था। हर रोज एक दो टुकड़े जंगल में फेंका करता था। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था। 24 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में आफताब के खिलाफ 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी।
Bengaluru में श्रद्धा वॉल्कर जैसा कांड, पहले कत्ल फिर 30 टुकड़ों में काट दी लाश; फ्रिज में मिला शव#Bengaluru #Police #Crime #Murder #DeadBody #बेंगलुरू https://t.co/1v6NenBpO7
— Republic Bharat – रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) September 21, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?