उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलरामपुर( Balrampur) के पूर्व सपा विधायक और टॉप 10 माफिया सूची में शामिल आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरिफ अनवर हाशमी की लखनऊ, बलरामपुर और गोंडा में स्थित 8.24 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है।
बलरामपुर( Balrampur) के पूर्व विधायक पर पहले से ही 32 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें अधिकांश जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित हैं। 2023 में भी प्रशासन ने 115.87 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच के बाद यह ताजा कार्रवाई की गई है। आरिफ अनवर हाशमी, जो 2007 से 2012 तक सादुल्लाहनगर और 2012 से 2017 तक उतरौला विधानसभा से सपा विधायक थे। वर्तमान में भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो ईडी की यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है।
इन मामलों में जांच के बाद पुलिस ने हाशमी और अन्य के खिलाफ अवैध अतिक्रमण, जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में कई आरोप पत्र भी दायर किए हैं। ईडी की जांच में पता चला है कि आरिफ अनवर हाशमी साल 1984 से अवैध अतिक्रमण और जमीन हड़पने के अपराधों में शामिल है।
ईडी की जांच में भूमि रिकॉर्ड से संबंधित सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की भी बात सामने आई है। इसके साथ ही अन्य तरीकों से अवैध धन कमाने के कई मामले सामने आए हैं। जांच से पता चला है कि कुर्क की गई संपत्तियां अपराध की आय से अर्जित की गई हैं।
हाशमी पर सादुल्लाह नगर पुलिस स्टेशन से संबंधित सरकारी जमीन अपने नाम पर करवाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा उन्हें 27 मामलों में नामजद किया जा चुका है। 2023 में राजस्व विभाग द्वारा की गई जांच में भूमि हड़पने के आरोपों की बात सामने आई थी।पूर्व विधायक पर अब तक 32 मुकदमें दर्ज हैं।
जिनमें से अधिकांश मामले जमीन पर कब्जे को लेकर है। पिछले साल थाने की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 2023 में आरिफ अनवर हाशमी की उतरौला, सादुल्लाहनगर और लखनऊ में 115.87 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?