हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) के कुल्लू (Kullu) से जयपुर ( Jaipur ) पहली बार हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 14 अक्तूबर सुबह एलायंस एयर का एटीआर-72 जयपुर से कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरेगा। इसका किराया मात्र 2500 रुपये रखा गया है। उड़ान 4.0 के तहत कम किराया वाली इस फ्लाइट से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे।
सस्ती हवाई सेवा में कुल्लू (Kullu) के लोग भी घूमने के लिए जयपुर जा सकेंगे। साथ ही यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। एक घंटे 55 मिनट की इस फ्लाइट में एलायंस एयर का 71 सीटर जहाज जयपुर हवाई अड्डे से सुबह 8:20 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 10:15 बजे लैंड करेगा। 20 मिनट रुकने के बाद जहाज 10:35 बजे सुबह वापस जयपुर को उड़ेगा और 12:40 बजे पहुंचेगा।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने फ्लाइट को कुल्लू-जयपुर (Kullu-Jaipur) के लिए हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को चलाने का निर्णय लिया है। भुंतर से देश के दूसरे राज्यों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने से कुल्लू-मनाली के साथ राजस्थान के जयपुर में भी पर्यटन कारोबार में वृद्धि होगी। एयरपोर्ट भुंतर के निदेशक सिद्धार्थ कदम ने बताया कि कुल्लू-जयपुर उड़ान से पर्यटन को गति मिलेगी। उधर होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि देश के दूसरे शहरों के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को लाभ होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?