ओडिशा ( Odisha ) में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की सरकार ने रविवार को राज्य की पुलिस रैंक में एक बड़ा फेरबदल किया है। एक अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा के 55 से ज्यादा अधिकारियों (55 IPS Officers ) का तबादला किया गया है। इनमें 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं।
सूचना के मुताबिक, 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ( IPS Officer ) ए.के. रे को महानिदेशक (जेल और सुधार सेवाएं) नियुक्ति किया गया। जबकि 1993 बैच के विनयतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) बनाया गया। वहीं, आर.पी. कोचे को खुफिया का नया निदेशक बनाया गया है। जबकि अरुण बोथरा को अतिरिक्त महानिदेशक (रेलवे और तटीय सुरक्षा) और सौम्येंद्र कुमार प्रियदर्शी को नए महानिदेशक (आधुनिकीकरण) के रूप में नियुक्त किया गया।
भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त संजीव पांडा को अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशिक्षण) और बीजू पटनायक को राज्य पुलिस अकादमी का निदेशक बनाया गया। सुशील देव देत्ता सिंह को भवनेश्वर-कटक का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
संजय कुमार कौशल को नए आईजी (विजिलेंस संगठन) के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि दीपक कुमार आईजी (अग्निशमन सेवा और होम गार्ड्स) और जे.एन.पंकज को आईजी (ऑपरेशन) बनाया गया।
एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक, सरकार ने आईपीएस अधिकारी ( IPS Officer ) पिनाक मिश्रा को भुवनेश्वर का नया डीसीपी नियुक्त किया है। वह प्रतीक सिंह की जगह लेंगे। जगमोहन मेना को कटक का डीसीपी बनाया गया है। मेना अभी गंजाम के एसपी थे। वहीं लोगनायगी दिव्या को विजिलेंस का एसपी नियुक्त किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?