चेन्नई (Chennai) के मरीना एयर फील्ड में हुए भारतीय वायुसेना ( Indian Air Force)के एयर शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर शो के दौरान दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 200 से ज्यादा लोगों की गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत हीट स्ट्रोक के चलते हुई है।
92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय वायु सेना ( Indian Air Force)ने आज तमिलनाडु के चेन्नई (Chennai) मरीना एयरफील्ड में एक एयर एडवेंचर शो का आयोजन किया था। 21 सालों में पहली बार चेन्नई ने वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी की थी। उमस भरी गर्मी के बीच हजारों की संख्या में लोग एयर शो देखने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने राफेल सहित भारतीय वायुसेना के नए विमानों के अद्भुत करतब देखे। दोपहर को शो खत्म होने के बाद मरीना एयर फील्ड से भारी भीड़ निकली। इसके चलते सड़कें, मेट्रो और रेलवे स्टेशन खचाखच भरे नजर आए।
पास के लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी में चेन्नई एमआरटीएस रेलवे स्टेशन, जो मरीना के पास चिंताद्रिपेट को जोड़ने वाला सबसे नजदीकी जंक्शन है, पर सैकड़ों लोग उमड़ पड़े और कई लोगों को प्लेटफॉर्म पर खड़े होने के लिए पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। इसके बावजूद कई लोगों ने यात्रा करने का जोखिम उठाया, जबकि अन्य को ट्रेन छूट गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई (Chennai) के मरीना एयर फील्ड पर एयर शो के दौरान ही एक महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को भीड़ के बीच एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा भारी भीड़ और गर्मी के कारण लोगों के बेहोश होने और अस्पताल ले जाने की सूचनाएं मिलीं। करीब 200 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुबह 11 बजे से पहले ही उत्साही लोग मरीना बीच पर जमा हो गए थे। इनमें से कई ने छाते से खुद को चिलचिलाती धूप से बचाने की कोशिश की। एयर शो की शुरुआत भारतीय वायुसेना के विशेष गरुड़ बल के कमांडो द्वारा एक कृत्रिम बचाव अभियान और बंधक को मुक्त कराने में अपने साहसिक कौशल का प्रदर्शन करके हुई।
भारतीय वायुसेना ( Indian Air Force)का एयर शो आमतौर पर देश के उत्तरी हिस्से में ही आयोजित होता है, लेकिन इस बार यह शो पहली बार दक्षिण भारत के चेन्नई (Chennai) में आयोजित किया गया। यह तीसरा मौका है, जब IAF का शो दिल्ली के बाहर आयोजित किया गया है। इससे पहले अक्टूबर , 2023 में IAF ने अपना शो प्रयागराज में और 2022 में चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?