मुंबई ( Mumbai) के चेंबूर ( Chembur) इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। चश्मदीदों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान आग में भड़की।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। देखते ही देखते आग ऊपर की मंजिल तक पहुंची, लेकिन वहां रह रहे लोगों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
घटना चेंबूर पू ( Chembur)र्व के एएन गायकवाड़ मार्ग पर सुबह 5 बजे के करीब घटी। बीएमसी ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकान में लगी थी और ऊपर मकान में परिवार रहता था। दुकान की आग ऊपर मकान तक पहुंच गई, जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था।
उन्होंने बताया कि आग भूतल पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।अधिकारी ने बताया कि इस घटना में परिवार के सदस्य झुलस गए। जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना चेंबूर ( Chembur)की सिद्धार्थ कॉलोनी की है। पहले हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, जिनकी पहचान पारिस गुप्ता (7 वर्षीय), नरेंद्र गुप्ता (10 वर्षीय), मंजू प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय), प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय) और अनिता गुप्ता (30 वर्षीय) के रूप में हुई थी। अब सात लोगों के इस अग्निकांड में मारे जाने की खबर है। बाकी दो की पहचान की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मकान में अंदर जाने का एक ही रास्ता था। आग की ऊंचीं लपटें देखकर पड़ोसी अंदर फंसे परिवार को रेस्क्यू नहीं कर पाया। फायर ब्रिगेड भी घर के बाहर से आग बुझा पाए। आग बुझने तक वे अंदर नहीं जा सके। इसी वजह से समय रहते परिवार को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। वे आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?