मैसूर( Mysuru ) से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (Bagmati Express ) तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।जानकारी के मुताबिक मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिससे कम से कम दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
रेलवे पुलिस के अनुसार इस टक्कर के बाद ट्रेन में आग भी लग गई। फिलहाल तमिलनाडु पुलिस और एबुंलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इस हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस (Bagmati Express ) के कम से कम दो कोच पटरी से उतर गए हैं, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।मौके पर राहत बचाव का कार्य शुरू हो गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आग लगी हुई देखी जा रही है।सूत्रों के अनुसार, अभी तक 10 घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है
सूत्रों के अनुसार यात्री ट्रेन के दो एसी कंपार्टमेंट में आग लगी है।शुरुआती जानकारी में कहा गया है कि सिग्नल में खराबी आ गई थी. ट्रेन इंजन से लगे पार्सल वैन में आग लगने की भी सूचना है।
VIDEO | Mysuru-Darbhanga Express met with an accident near Kavarapettai Railway Station in the Chennai Division, causing derailment of at least two coaches. More details awaited.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/ukS2r9WicS
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?