हरियाणा (Haryana ) में नई सरकार के गठन की तैयारी चल रही है। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री (Haryana chief minister ) को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है इस मामले में जींद(Jind ) पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा के जींद जिले में एक व्यक्ति ने हलका जुलाना के नाम से बनाए वॉट्सऐप ग्रुप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मारने की धमकी दी है। यह वही विधानसभा है, जहां से ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने चुनाव जीता है। जिस ग्रुप में उसने धमकी दी, वह विनेश फोगाट के पति सोमबीर राठी के नाम से बनाया गया था।
धमकी देने वाले ने वॉट्सऐप ग्रुप में लिखा कि जो भी हरियाणा मुख्यमंत्री (Haryana chief minister ) बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा, जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी। प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिला है। जिसके बाद नायब सैनी अगले सीएम बनने जा रहे हैं। वह मौजूदा वक्त में भी कार्यवाहक सीएम हैं। जुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामकली गांव निवासी महताब सैनी ने बताया कि 8 अक्टूबर काे विधानसभा के चुनाव के परिणाम आए थे। शाम 4 बजे के करीब किसी ने ”सोमबीर राठी हलका जुलाना” के नाम से वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था।
उसमें एक अजमेर नामक व्यक्ति ने धमकी भरी पोस्ट डाली। उसने लिखा- ”अगर हरियाणा में भाजपा तीसरी बार आ गई, तो जो भी मुख्यमंत्री (Haryana chief minister )बनेगा, उसको गोली मैं मारूंगा। वही बात होगी, जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी।”
जब उसके मैसेज से बवाल मचा तो आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि उसने शराब के नशे में धुत होकर ऐसा ग्रुप पर लिख दिया था। होश में आने के बाद उसे अपनी गलती महसूस हुई। जिसके बाद उसने मैसेज को डिलीट कर दिया।
एसपी जींद सुमित कुमार ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि मतगणना के दिन 8 अक्टूबर को सोमवीर राठी हल्का जुलाना नाम के एक ग्रुप में कुछ टिप्पणी की गई थी जो कि बड़ा ही संगीन मामला था। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच के बाद देवरड गांव के अजमेर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एसपी ने साफ किया कि उस ग्रुप में विनेश फोगाट नहीं थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?