धनशोधन मामले के मामले में 872 दिन से तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन ( Satyendar Jain) शुक्रवार रात तिहाड़ जेल नंबर सात से बाहर निकल गए। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी है।उन्हें ईडी ने 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन को अदालत से जमानत मिलने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक तिहाड़ जेल के सामने जुटने लगे थे। सभी अपने नेता के बाहर निकलने का इंतजार करते हुए ढोल नगाड़ा बजाते हुए इसपर थिरकते हुए दिखे। साथ ही वह आपस में मुंह मीठा कर रहे थे।
इस बीच अदालत का आदेश जेल प्रशासन को मिला। उसके बाद जेल प्रशासन ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी। करीब आठ बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह एक ही कार में सवार होकर तिहाड़ जेल के गेट पर पहुंचे। अपने नेताओं को देखकर समर्थकों में जोश आ गया। समर्थकों ने वहां जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे पहले ही पश्चिम जिला पुलिस जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे। भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था। पुलिस ने जेल के गेट पर बैरिकेडिंग कर रखी थी।
रात करीब सवा आठ बजे सत्येंद्र कुमार जैन ( Satyendar Jain) जेल से बाहर निकले। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसी बीच सिसोदिया ने जैन को गले से लगा लिया।
शुक्रवार को दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र कुमार जैन ( Satyendar Jain) को जमानत देते हुए कहा- अभी ट्रायल के जल्द खत्म होने के आसार नहीं हैं। कोर्ट ने सत्येंद्र को 50 हजार रुपए का निजी मुचलका भरने का भी आदेश दिया।
ईडी ने 24 अगस्त 2017 को सीबीआई की तरफ से दर्ज की गई FIR को आधार बनाकर जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की थी। ईडी ने आरोप लगाया था कि सत्येंद्र ने उनसे जुड़ी 4 कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की।
ईडी का आरोप था कि जैन ने इन फर्जी कंपनियों के जरिए आए पैसे का इस्तेमाल 14 फरवरी 2015 से 31 मई 2017 के बीच कई लोगों के नाम पर चल संपत्तियां खरीदने में किया। इसके अलावा दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद के लिए लोन अदायगी में किया था।
जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि मामले में सत्येंद्र से पूछताछ की गई थी। जिसमें वे संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके थे। सत्येंद्र के अलावा उनकी पत्नी पूनम जैन, अजित प्रसाद जैन, सनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद सत्येंद्र को 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था। तब से वे तिहाड़ जेल में थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?