केरल( Kerala ) के वायनाड ( Wayanad ) लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नाव्या हरिदास (Navya Haridas) को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। आम चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीता था। बाद में रायबरेली सीट को बनाए रखने के लिए उन्होंने वायनाड सीट को खाली कर दिया। अब इस पर उपचुनाव हो रहे हैं।
छत्तीस वर्षीय हरिदास(Navya Haridas) एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने कालीकट विश्वविद्यालय के केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की पढ़ाई की है। वह 2007 में स्नातक हुईं। वह दो बार कोझिकोड नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं और भाजपा की महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। नाव्या के फेसबुक पेज के मुताबिक वह भाजपा संसदीय दल की नेता और भाजयुमो की राज्य महासचिव हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक नाव्या के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नाव्या के पास कुल 1,29,56,264 रुपये की संपत्ति है और उनकी कुल देनदारी 1,64,978 रुपये है।
राहुल गांधी के सीट छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड से चुनावी मैदान से उतारा है। प्रियंका के उम्मीदवार घोषित होने के बाद कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी का फोकस इस बार पिछली जीत से ज्यादा अंतर से विजय हासिल करना है। वहीं, वामपंथी दल भाकपा ने प्रियंका के खिलाफ सत्यन मोकेरी को उम्मीदवार बनाया है।
चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान किया है। जिसके मुताबिक वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा के राज्य महासचिव सी. कृष्णकुमार भी आगामी उपचुनावों में पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जहां भाजपा को जीत की उम्मीद है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?