उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) का 90वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया । इस मौके पर कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 117 पदक और 55 पीएचडीधारकों को डिग्री प्रदान करके सम्मानित किया। उन्होंने मंच से युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण पर जोर दिया। उन्हें बेहकर करने के लिए प्रेरित किया।
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा- छात्राओं का मेडल प्रतिशत 81% है। हमें अपने देश और समाज की सेवा करनी है। माता-पिता ने भी आपको सफल देखने के लिए बलिदान दिए हैं। माता-पिता और परिवार के साथ ही राष्ट्र के प्रति भी जिम्मेदारी है।
21 सदी तकनीकी की सदी है। स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करती है। आगरा में औद्योगिक शहर विकसित होगा। इसकी घोषणा पीएम कर चुके हैं। यहां रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दहेज प्रथा, बलात्कार, जमीनी विवाद जैसे मामलों के बढ़ने पर चिंता जताई। उन्होंने दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राओं से शिक्षा के जरिए इन्हें समाज से हटाने का आह्वान किया।राज्यपाल ने अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाने की अपील की। छात्रों से कहा कि पढ़ लिख लिए हो तो दहेज मत लेना। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को NAAC की प्रस्तावित ग्रेडिंग के लिए मेहनत से जुट जाने की अपील की।कहा कि जिन विभागों में सिर्फ चार या पांच छात्र हैं, उन विभागों को बंद कर देना चाहिए। यह जनता के टैक्स का पैसा है। उन शिक्षकों को अन्य कार्यों में लगाइए।
इस मौके पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने छात्रों से कहा कि उन्हें मेडल मिल गए हैं, अब उन्हें समाज के लिए मॉडल बनना होगा। जीवन में जो भी करें समाज देश और इस सृष्टि के लिए करें। अपना कर्तव्य निभाएं। विश्वविद्यालय से जो ज्ञान प्राप्त किया है, उसका उपयोग समाज को दिशा देने और उसकी व्यवस्थाओं में परिवर्तन लाने में उपयोग करें।डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) की कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि समारोह में 2023-24 सत्र की 60,212 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गई हैं। इसमें 31,045 छात्र और 29,117 छात्राएं हैं। 117 मेडल दिए गए। इनमें 18 मेडल छात्रों को और 99 छात्राओं को दिए गए। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा आठ पदक एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ. अर्पिता चौरसिया को मिले हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?