अयोध्या( Ayodhya ) के अपर जिलाधिकारी ( ADM) कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरी कॉलोनी में अपने सरकारी आवास पर मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस जांच कर रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।उनके कमरे का दरवाजा खुला था। शव फर्श पर पड़ा था, पास में खून बिखरा था। गुरुवार सुबह उनकी मौत का पता चला।
एडीएम ( ADM) अपने आवास पर अकेले रहते थे और पिछले कई दिनों से कुछ अस्वस्थ भी चल रहे थे। इस बीच कमिश्नर गौरव दयाल और डीएम चंद्र विजय सिंह समेत अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि एडीएम मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे।
कोतवाली नगर के सुरसरि कॉलोनी सिविल लाइन में सरकारी आवास है, सुरजीत सिंह यहां अकेले रहते थे। परिवार कानपुर के गणेशनगर में रहता है। वह फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के मझना के रहने वाले थे। अयोध्या में एक साल पहले उनकी तैनाती हुई थी।एडीएम सुरजीत यहां से पहले प्रतापगढ़ में एसडीएम के पद पर तैनात थे। प्रोन्नति पाकर एडीएम बने और अयोध्या में उनकी तैनाती 25 अक्तूबर वर्ष 2023 को हुई। उनकी उम्र 58 वर्ष बताई जा रही है। इस बारे में फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
पुलिस ने बताया- करने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह एडीएम ( ADM) के आवास पर जब उनकी नौकरानी पहुंची तो मेन गेट खुला था तो वह अंदर चली गई। आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। दरवाजा खुला दिखा तो वह कमरे में गई। अंदर फर्श पर एडीएम का शव पड़ा था। आसपास हल्का खून देखकर वह घबरा गई। भागती हुई बाहर आई और सुरक्षा गार्ड से बताया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?