महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना ( Shiv Sena ) उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने मुंबा देवी विधानसभा सीट से एकनाथ शिंदे की शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी( Shaina NC ) के खिलाफ ऐसा विवादित बयान दे दिया है जिससे बवाल खड़ा हो गया है। शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी( Shaina NC )ने सांसद अरविंद सावंत पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद अरविंद सावंत से शुक्रवार को शाइना एनसी ( Shaina NC)के चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा- हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता। ओरिजिनल माल चलता है। इसके जवाब में शाइना ने X पर पोस्ट करते हुए कहा- मैं महिला हूं, माल नहीं।
चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता शाइना एनसी(Shaina NC ) सोमवार को शिवसेना में शामिल हो गईं।एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शाइना एनसी को मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और सिटिंग विधायक अमीन पटेल से होगा। शाइना एनसी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वे मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चित हस्ती हैं। वे भाजपा की प्रवक्ता भी थीं।
सावंत के विवादित बयान पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा- सावंत के बयान को देख-सुनकर मैं दुखी हूं। किसी राजनीतिक महिला के लिए इस तरह की टिप्पणी बहुत पीड़ादायक है। यह निंदनीय है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।
साइना एनसी ( Shaina NC )का पूरा नाम साइना चुडासामा है। वहा एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ भारतीय फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह मुंबई के पूर्व शेरिफ नाना चुडासामा की बेटी हैं। भारतीय फैशन इंडस्ट्री में भी शाइना की एक अलग पहचान हैं। वह 54 अलग-अलग तरीकों से साड़ी पहनने के लिए मशहूर हैं। शाइना एनसी के नाम सबसे तेज साड़ी पहनने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी रिकॉर्ड दर्ज है।
शाइना एनसी ( Shaina NC )ने 2004 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था। उनका राजनीतिक करियर भाजपा से ही शुरू हुआ। वह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की सदस्य और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की कोषाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। कई न्यूज चैनलों में भी उन्होंने बहस में हिस्सा लिया है। शाइना अपनी चैरिटी फैशन शो और दो एनजीओ आई लव मुंबई और जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कार्यों में भी शामिल रहती हैं। उन्होंने मुंबई के जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान से डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने पास न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा भी किया है।
महिला हूँ, माल नहीं #MahilaHoonMaalNahi
— Shaina Chudasama Munot (@ShainaNC) November 1, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?