उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम फातिमा खान (24) है। उसने शनिवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज किया था। लिखा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे।
महिला ने ऐसा क्यों किया? इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि महिला संपन्न परिवार से है। काफी पढ़ी-लिखी है। पुलिस ने उसे कहां से गिरफ्तार किया। इसका खुलासा नहीं किया है।
दरअसल, शनिवार को मुंबई पुलिस धमकी भरा मैसेज मिला था। इसके बाद ही मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को सूचना देने के साथ ही जांच शुरू कर दी थी।मामले में मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।
गौरतलब है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) को जान से मारने की धमकी भरा संदेश मिला है। शहर पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि योगी आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है।
हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। अब सीएम योगी आदित्यनाथ को जो धमकी दी गई है, उसमें भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार योगी आदित्यनाथ को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम को सोशल मीडिया के जरिए कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं। इससे पहले इस साल मार्च में लखनऊ स्थित नियंत्रण कक्ष सुरक्षा मुख्यालय में रात में फोन करके सीएम योगी आदित्यनाथ को को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिसंबर 2023 में भी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?