अपनी मधुर आवाज के लिए ‘बिहार कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का आज निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। एम्स ने शारदा सिन्हा के निधन की पुष्टि की है। वह 11 दिनों से एम्स में भर्ती थीं। उनके गाए गाने सलमान खान और भाग्य श्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में ‘कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया’ आज भी लोगों की जुबान पर है।
वह पिछले छह वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को एम्स में भर्ती किया गया था।शारदा सिन्हा को सोमवार रात से दिल्ली के एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने दोपहर को ही इस बारे में जानकारी दी थी।
3 नवंबर को हालत में थोड़ा सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन 4 नंवबर की शाम को उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था, जिसके बाद से वो वेंटिलेटर पर थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शारदा सिन्हा (Sharda Sinha)के बेटे अंशुमान सिन्हा से आज फोन पर बात की थी। उन्होंने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
वही, आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शारदा सिन्हा (Sharda Sinha)के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिहार कोकिला के परिजनों एवं डॉक्टरों से मुलाकात की थी। इससे पहले कल शाम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार कोकिला से मिलने दिल्ली एम्स पहुंचे थे।
सोमवार शाम यूट्यूब पर लाइव आकर शारदा सिन्हा(Sharda Sinha) के बेटे अंशुमन ने लोगों से मां के लिए दुआ करने को कहा था। उन्होंने कहा था ‘मेरी मां वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें प्रार्थना और दुआ की बहुत जरूरत है। अब आप सभी लोग प्रार्थना जारी रखिए। एक बड़ी लड़ाई में मेरी मां जा चुकी है। इस लड़ाई से जीतना काफी मुश्किल है। यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सके।’
संगीत में उनके योगदान के लिए 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। शारदा सिन्हा के गायिकी की शुरुआत उनके भाई की शादी में गाए एक गीत से हुई थी।
मैथिली, मगही और भोजपुरी भाषा की सबसे प्रसिद्ध गायिकाओं में यदि किसी की गिनती होती है तो उसमें सबसे आगे शारदा सिन्हा का नाम आता है। शारदा सिन्हा ने हिंदी फिल्मों में भी गाना गया है। हाल में उन्होंने महारानी-2 वेब सीरीज के लिए भी गाना गया है। छठ पर्व के समय में न केवल बिहार बल्कि बिहार के बाहर भी उनके गाए गाने सुनाई देते हैं।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस