भारतीय जनता पार्टी ( BJP )के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी( Lal Krishna Advani ) आज 97 साल के हो गए। वयोवृद्ध राजनेता और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- भारत रत्न से सम्मानित आडवाणी को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने घर जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आडवाणी को बधाई देने पहुंचे कोविंद ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। उसके अलावा जन्मदिन का केक भी काटा गया। इस माके पर आडवाणी की बेटी प्रतिभा भी मौजूद रहीं। आडवाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई दी।
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री देर शाम आडवाणी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। लगभग आधे घंटे तक पीएम मोदी और आडवाणी की मुलाकात हुई। आडवाणी को भाजपा अध्यक्ष के रूप में पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति की केंद्रीय शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आडवाणी ने देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया।
पीएम मोदी ने इस साल को और भी खास बताया, क्योंकि आडवाणी को राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- भारत रत्न से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स पर लिखा, आडवाणी भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक हैं। उनकी बुद्धिमत्ता और समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उन्हें हमेशा सम्मानित किया गया है। कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन मिलता रहा, इसलिए भाग्यशाली हूं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’
भारत की आजादी से पहले आडवाणी का जन्म पाकिस्तान में हुआ। साल 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में आडवाणी भारत के सातवें उप-प्रधानमंत्री बने। 1980 से 1990 के बीच आडवाणी ने भाजपा को एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने के लिए काम किया। लालकृष्ण आडवाणी तीन बार (1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।
Went to Advani Ji’s residence and wished him on his birthday. pic.twitter.com/eXU4mAn6gB
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?