गुजरात (Gujarat) के भरूच( Bharuch ) जिले के अंकलेश्वर ( Ankleshwar) शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कॉन्स्टेबल ने अपने पड़ोसी के 8 साल के बच्चे की हत्या कर दी। कॉन्स्टेबल शैलेंद्र राजपूत शेयर मार्केट में घाटा होने के कारण भारी कर्ज में डूबा था।
कर्ज उतारने के लिए उसने बच्चे का अपहरण किया और उसे एक संदूक में बंद कर दिया। जिससे बच्चे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद भी सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल 5 लाख की फिरौती के लिए उसके पिता को फोन करता रहा।
पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस करके आरोपी कॉन्स्टेबल शैलेंद्र को दबोच लिया और उसके घर से संदूक में रखे बच्चे के शव को बरामद किया।
अंकलेश्वर ( Ankleshwar) पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र राजपूत मध्य प्रदेश के ग्वालियर ( Gwalior ) में तैनात था। वह शेयर बाजार में इन्वेस्ट करता था, जहां उसे घाटा होता गया, फिर भी वह कर्ज लेकर शेयर मार्केट में रुपए लगाता रहा। कर्जदारों ने उसके ऊपर रकम देने का दबाव बनाया तो वह परेशान हो गया। आखिरकार उसने कर्ज चुकाने के लिए बच्चे का अपहरण कर फिरौती मांगने का प्लान बनाया।
गुरुवार की दोपहर अंकलेश्वर ( Ankleshwar) शहर में के दधाल गांव की सोसाइटी के लोग छठ पूजा कर रहे थे। पड़ोस में रहने वाला शुभ साइकिल चला रहा था। इसी दौरान शैलेंद्र ने उसका अपहरण कर लिया और अपने घर ले जाकर उसके मुंह पर सेलो टेप लगाकर उसे एक लोहे के बक्से में बंद कर दिया। लिहाजा दम घुटने से शुभ की मौत हो गई।
इसके बाद आरोपी ने चोरी के मोबाइल फोन से बच्चे के पिता को वॉट्सएप मैसेज भेजकर कहा कि आपका बेटा हमारे पास है। अगर पुलिस में रिपोर्ट करोगे तो बेटा जिंदा नहीं मिलेगा, उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे और बेटे को छोड़ने के बदले 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी।
पिता की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो लोकेशन पड़ोस की ही मिली। पुलिस ने तुरंत आरोपी के घर की जांच की तो शुभ का शव लोहे के बक्से से बरामद हुआ। बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरे पर टेप लगा हुआ था।
आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि यह जानते हुए भी कि शुभ मर चुका है, उसने उसके पिता को फिरौती के लिए मैसेज किए। कॉन्स्टेबल ने शव को अपने घर के पीछे एक खेत में फेंकने या छत पर छोड़ने की योजना बनाई थी। आरोपी रात होने का इंतजार कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस उस तक पहुंच गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?