प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान को लेकर जनसभाएं और रोड शो किया। उन्होंने रांची ( Ranchi ) में रोड शो किया। करीब साढ़े तीन किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रोड शो ओटीसी ग्राउंड से शुरू हुआ और न्यू मार्केट चौक पर समाप्त हुआ। पीएम का रोड शो दो विधानसभाओं रांची और हटिया से होकर गुजरा। इससे पहले बोकारो में जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तोड़कर उन्हें छोटी-छोटी जातियों में बांटना चाहती है। उन्होंने झारखंड की जनता को एकजुट रहने का संदेश देते हुए ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा भी बुलंद किया।
जनसभा में पीएम मोदी (PM Modi )ने कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है। छोटा नागपुर का ये पठार भी कह रहा है- रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार। भाजपा-NDA का यहां एक ही मंत्र है। हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे। ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले, 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मैडम सोनिया सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में बिठाया था। उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे। 2014 के बाद दिल्ली में सरकार बदली, आपने अपने इस सेवक मोदी को सेवा करने का मौका दिया और बीते 10 साल में हमने झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि भाजपा चाहती थी कि गरीब को पक्का घर मिले, शहरों-गांवों में अच्छे रास्ते बनें, बिजली-पानी मिले, इलाज की सुविधा हो, पढ़ाई की सुविधा हो, सिंचाई के लिए पानी मिले, बुढ़ापे में दवाई मिले, लेकिन JMM सरकार के पिछले 5 साल में आपके हक की ये सुविधाएं JMM और कांग्रेस के लोगों ने लूट लीं।
रांची के रोड शो में उमड़ी जनता-जनार्दन के जोश और उत्साह ने नई ऊर्जा से भर दिया है!
यहां के मेरे परिवारजनों से जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। विशेष रूप से रोड शो में आईं माताओं-बहनों और युवा साथियों के साथ ही यहां के लोगों ने जिस… pic.twitter.com/XLv0oMTgVr
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?