ग्वालियर ( Gwalior ) में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। मृतक का नाम सुनील गुर्जर है। उसके सीने पर चार और पीठ पर दो गोलिया लगी हैं। घटना सोमवार शाम को शहर के शताब्दीपुरम इलाके की है। हत्या का आरोप बदमाश पुष्पेंद्र भदौरिया और उसके साथियों पर है। वारदात के बाद सभी फरार हो गए।
इधर, सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस और एसपी ग्वालियर ( Gwalior ) धर्मवीर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है।
मृतक के परिजन ने हमलावर समेत 6 आरोपियों के नाम पुलिस को बताए हैं। मृतक सुनील गुर्जर और हमलावर पुष्पेन्द्र कभी पार्टनरशिप में काम करते थे। दोनों पहले साथ में ही प्रॉपर्टी खरीदते और बेचते थे। विवाद के बाद वे अलग-अलग हो गए थे।
महाराजपुरा ग्वालियर ( Gwalior )निवासी सुनील (30) पिता श्रीकृष्णा गुर्जर प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। उसका बदमाश पुष्पेंद्र भदौरिया और उसके साथियों से रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। सुनील सोमवार को भी पैसे लौटाने की बात करने के लिए पुष्पेंद्र के घर आया था। जहां पहले से ही पुष्पेंद्र के साथ उसके पांच अन्य साथी खड़े थे। तभी उनका आपस में विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद पुष्पेंद्र ने अपनी लाइसेंसी राइफल से सुनील पर गोलियां बरसा दीं।
मृतक सुनील के भाई विशंभर गुर्जर ने कहा कि भाई पुष्पेंद्र से पुराने लेन-देन की बात करने उसके घर गया था। तभी उसने साथियों के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। इस हत्याकांड में पुष्पेंद्र, देवेंद्र, राहुल भदौरिया सहित 6 लोग शामिल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?