गुजरात ( Gujarat) में अहमदाबाद के निजी अस्पताल ‘ख्याति मल्टीस्पेशियल्टी अस्पताल(‘ Khyati Hospital ) में 19 मरीजों की एंजियोग्राफी और 7 मरीजों की एंजियोप्लास्टी की गई थी। जिनमें से 2 मरीजों की मौत हो जाने के बाद इसकी जांच शुरू की गई है। अस्पताल के डॉक्टर और निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 19 लोगों की जान खिलवाड़ करने वाले डॉ. प्रशांत वजीरानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, ‘ख्याति मल्टीस्पेशियल्टी अस्पताल(‘ Khyati Hospital ) के निदेशक संजय पटोलिया के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पता चला है कि पीएम आयुष्मान भारत योजना के पैसे ऐंठने के यह प्लान संजय पटोलिया का ही था। उसके राजकोट और सूरत में भी एक-एक अस्पताल हैं। तीनों हॉस्पिटल के अलग-अलग नाम हैं। फिलहाल अहमदाबाद में स्थित तीसरे ख्याति अस्पताल की ही चर्चा हो रही है।
ख्याति हॉस्पिटल (‘ Khyati Hospital ) स्कैंडल पर हंगामे के बाद बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई थी। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की आगे की जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
कडी के बालीसणा गांव के जिन मरिजों को ख्याति अस्पताल में इलाज कराया गया था, उनमें से 2 मरीजों की मौत हो गई थी। मरीजों की मौत के बाद हंगामा होने पर उनके साथ जो अन्य मरीजों का इलाज किया गया था। उन सभी 15 मरीजों को यूएन महेता हार्ट अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है।
दरअसल, ख्याति हॉस्पिटल (‘ Khyati Hospital ) ने 10 नवंबर को महेसाणा जिले में कादी के बोरिसाना गांव में हेल्थ कैम्प लगाया था। वहां से 19 मरीजों को इलाज के लिए अहमदाबाद लाया गया। 17 मरीजों की एंजियोग्राफी की गई। इनमें से 7 मरीजों की एंजियोप्लास्टी कर दी गई। बाद में केस बिगड़ने के बाद महेश गिरधरभाई बारोट, नागर सेनमा की मौत हो गई।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?