वाराणसी (Varanasi) में देव दीपावली ( ‘Dev Deepawali’ )मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं ने मां गंगा किनारे 84 घाटों और 700 मठों-मंदिरों में 25 लाख दीये जलाए। 8 घाटों पर करीब 60 मिनट तक ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी हुई। आसमान सतरंगी नजर आया। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लेजर शो ने दीपोत्सव की खूबसूरती और बढ़ा दिया।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नमो घाट पर दीप जलाकर दीपोत्सव की औपचारिक शुरुआत की।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सीएम योगी ने काशी में डमरू का वादन किया। क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती में शामिल हुए। लेजर शो और आतिशबाजी देखी।
देव दीपावली ( ‘Dev Deepawali’ )के अवसर पर काशी के 84 घाटों समेत शहर के सभी कुंड, तालाब व विभिन्न मंदिर दीपों की रोशनी से नहा उठे। इस दौरान नाविकों ने लाखों पर्यटकों को गंगा की सैर कराई। छोटे-बड़े तीन हजार से अधिक नावों, बजड़े और क्रूज में सवार होकर पर्यटकों ने शिवरंजनी के तट पर सजी दीपमाला को देखा । घाट पर रंग बिरंगी बत्तियों, फूलों से आकर्षक सजावट ऐसी की गई थी कि हर कोई एकटक देखता ही रहा। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर हर महादेव की चारो ओर सुनाई देती रही।
इससे पहले 21 अर्चकों और 42 रिद्धि-सिद्धि ने मां गंगा की महाआरती की। आरती में रिकॉर्ड एक लाख लोग शामिल हुए। लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। दशाश्वमेध, अस्सी घाट पर टूरिस्ट की जबरदस्त भीड़ रही। चलना मुश्किल हो रहा था। देव दिवाली देखने इंडोनेशिया, वियतनाम और फ्रांस समेत 40 देशों के मेहमान आए। अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर से 15 लाख लोग काशी पहुंचे।काशी की देव दीपावली( ‘Dev Deepawali’ ) देखने के लिए देश के विभिन्न शहरों से पर्यटकों का आगमन हुआ। इस दौरान लोगों ने जमकर इस मौके का लुत्फ उठाया।
काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार के सामने गंगा पार आतिशबाजी की गई। वहीं, 8 घाटों पर करीब 60 मिनट तक ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी हुई। टूरिस्ट के लिए लेजर शो के साथ भव्य आतिशबाजी ने अविस्मरणीय दृश्य बना दिया।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?