उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor ) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा, दुल्हन और ऑटो ड्राइवर समेत सात लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। हादसे में ऑटो की परखच्चे उड़ गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
परिवार झारखंड से आ रही ट्रेन से लौट रहा था। सभी लोग मुरादाबाद स्टेशन पर उतरे और वहां से ऑटो में बिजनौर के धामपुर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो सड़क किनारे खाई में जा गिरा।हादसे की जगह से दूल्हे का घर सिर्फ 5 किलोमीटर दूर है ।बिजनौर (Bijnor ) पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया- घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है।
बिजनौर के तिबड़ी गांव निवासी खुर्शीद अपने बेटे विशाल की शादी करने झारखंड गए थे। शादी 14 नवंबर को थी। शादी करके शुक्रवार को परिवार के साथ गांव लौट रहे थे। उनके साथ विशाल, उसकी पत्नी खुशी, मौसी रूबी, मौसा मुमताज, मौसेरी बहन बुशरा के अलावा परिवार के दो लोग थे।हादसे में खुर्शीद (65), विशाल (25), खुशी (22), मुमताज (45), रूबी (42), बुशरा (10) और ऑटो चालक अजब की मौत हो गई।
मृतक खुर्शीद के परिजनों ने बताया कि खुर्शीद अपने पुत्र विशाल का निकाह करने के लिए ट्रेन से झारखंड गए थे। वह शुक्रवार को निकाह करने के बाद देर रात ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचे थे। उन्होंने मुरादाबाद से अपने गांव तीबड़ी आने के लिए ऑटो बुक किया। जब वह ऑटो में सवार होकर अपने घर तीबड़ी आ रहे थे, तभी शुक्रवार देर रात उनके साथ यह हादसा हो गया।
सीएम योगी ने बिजनौर (Bijnor ) में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद बिजनौर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 16, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा