उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव में एक युवक ने पिता की फावड़े से काटकर हत्या कर दी और थाने पहुंच गया। पुलिस ने फावड़ा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 60 वर्षीय कृष्णपाल के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है जबकि छोटा बेटा हरेंद्र घर पर ही रहता है। दोनों शादीशुदा हैं। कृष्णपाल के घर मे संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
बागपत (Baghpat) जिले के लुहारी निवासी कृष्णा पाल किसान थे। उनके दो बेटे हरेंद्र और रुपेंद हैं। जमीन के बंटवारे को लेकर घर में विवाद चल रहा था। छोटे बेटे रुपेंद्र ने बताया कि मेरे पिता सुबह सात बजे अपने खेत में काम करने गए थे। थोड़ी देर बाद मेरा भाई हरेंद्र भी वहां पहुंच गया। पिता से संपत्ति बंटवारा करने को कहने लगा। इसी बता को लेकर विवाद बढ़ गया। हरेंद्र गुस्से में आकर खेत में रखे फावड़े से पिता के ऊपर कई वार किए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
रुपेंद्र ने बताया कि बड़ा भाई हरेंद्र पिता के साथ खेती करता था। मैं दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता हूं। पिता जी के नाम से 20 बीघा जमीन है। लोनी में एक प्लॉट भी है। जिसको लेकर विवाद चल रहा था।कातिल हरेंद्र का आरोप है कि उसका पिता उसे 35 बीघा कृषि भूमि में उसका हिस्सा नहीं दे रहा था और दिल्ली में प्लाट भी उसके बड़े भाई को दे दिया था।
बागपत (Baghpat) पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिवार को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। मृतक के बेटे रूपेंद्र ने थाने में लिखित शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?