आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में देर से आने पर कुछ छात्राओं ( girl students) के बाल काटने के आरोप में एक सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य को निलंबित किया गया है।
प्रिंसिपल ने देरी से आने पर 18 छात्राओं ( girl students) के बाल काट दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंसिपल ने नाराज होकर सजा के तौर पर बाल काट हैं। धूप में खड़ा करके पिटाई की।मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने आरोपी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। आगे की जांच की जा रही है।
समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक बी. श्रीनिवास राव ने बताया कि यह घटना अल्लूरी सीतारामराजू जिले के जी मदुगुला में आवासीय स्कूल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में 15 नवंबर को हुई थी, लेकिन सोमवार को सामने आई।
इसके बाद डिपार्टमेंट ने आरोपी प्रिंसिपल यू साई प्रसन्ना के खिलाफ जांच की थी। उन पर लगे आरोप को सही पाया गया, जिसके बाद देर रात कलेक्टर ने निलंबन आदेश जारी कर दिए।
राव ने कहा कि सोमवार को हमने जांच की और देर रात (सोमवार) कलेक्टर ने निलंबन आदेश जारी कर दिए। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और बालिका विकास अधिकारी के नेतृत्व में की गई जांच के परिणामस्वरूप प्रधानाचार्य प्रसन्ना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई। निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रधानाचार्य (प्रसन्ना) ने कुछ छात्राओं ( girl students)के बाल/अतिरिक्त बाल काटने की बात स्वीकार की है, इसलिए प्रथम दृष्टया आरोप संदेह से परे साबित हुआ है।
छात्रों ने दावा किया कि प्रिंसिपल ने उन्हें घटना का खुलासा न करने की धमकी दी। माता-पिता ने प्रिंसिपल के कार्यों को अपमानजनक और अनुचित बताया है, कई लोगों ने कहा है कि छात्रों की देरी छात्रावास में उचित पानी की आपूर्ति की कमी के कारण थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?