मथुरा जिले के वृंदावन (Vrindavan) में स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) में श्रद्धालु की मौत हो गई। पंजाब के जालंधर से रणधीर तलवार(72) अपनी बेटी और दामाद के साथ मथुरा आए थे। मंगलवार शाम को लाइन में खड़े होकर दर्शन कर रहे थे तभी अचानक गिर पड़े। परिजन उनको हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बुजुर्ग श्रद्धालु रणधीर भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। अचानक गिर गए, लोग संभालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह नहीं उठे।
रणधीर तलवार अपनी बेटी रीना और दामाद संजय के साथ मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। मंगलवार शाम को 5 बजे श्री बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) के दर्शन करने पहुंचे। यहां वह वीआईपी गैलरी के पास में खड़े होकर दर्शन कर रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने मंदिर से मिला प्रसाद खाया। इसके बाद वह कुछ देर खड़े रहे। गोलक के पास खड़े रणधीर अचानक गिर पड़े। रणधीर के आस-पास खड़े लोग उनको संभालने लगे। उनका शरीर ठंडा पड़ गया।
रणधीर को अचानक गिरते देख मंदिर के कर्मचारी उनकी तरफ दौड़े। रणधीर को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। रणधीर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। हालांकि उनके दामाद ने मंदिर प्रबंधन को बताया कि पहले भी अटैक आया था। परिजन उनका शव लेकर जालंधर के लिए रवाना हो गए।
श्री बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) में भीड़ के दबाव में दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें भीड़ से निकाला। तबीयत में सुधार के बाद परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।मंदिर के पट एक घंटे देरी से खुलने के कारण मंदिर की सीढि़यों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। जैसे ही पट खुले मंदिर परिसर में पहुंचने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। भीड़ में राजस्थान के जयपुर व मध्य प्रदेश से आईं दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर खुली हवा में लिटाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
