पाकिस्तान ( Pakistan )के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ( Khyber Pakhtunkwa province ) में शिया मुसलमानों को ले जा रहे यात्री वाहन पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। हमले में 20 लोग भी घायल हुए हैं। यह हाल के वर्षों में सबसे घातक हमला माना जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह हमला कुर्रम जिले में हुआ है, जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ( Khyber Pakhtunkwa province ) का हिस्सा है। इस जिले में हाल ही में शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने उन यात्री वाहनों पर गोलियां चलाईं जो परचिनार से पेशावर की ओर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी अजमत अली ने बताया कि मरने वालों में छह महिलाएं भी शामिल हैं और दस यात्री अस्पताल में गभीर हालत में भर्ती हैं।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने आदेश दिया कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की आबादी करीब 15 फीसदी है, जबकि देश में सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। हालांति, दोनों समुदाय आमतौर पर आपस में शांति से रहते हैं। लेकिन कुर्रम जैसे कुछ क्षेत्रों में शियाओं और सुन्नियों के बीच दशकों से तनाव रहा है। इस साल जुलाई में कुर्रम में शिया और सुन्नी समुदायों की झड़प में करीब पचास लोग मारे गए थे।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों ( Khyber Pakhtunkwa province ) में इस समय अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी है। पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा के लिए खुफिया आधारित अभियानों की संख्या बढ़ाई है। हालांकि यह क्षेत्र अभी भी पाकिस्तान तालिबान (टीटीपी) और बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे संगठनों के हमलों का सामना कर रहा है।
#KurramDistrict Incident: Armed men attacked a convoy of passenger vehicles in the Uchit area of Lower Kurram, returning from #Parachinar to #Peshawar.
Eyewitnesses report automatic gunfire.#Police fear potential #casualties.#SamaaTV pic.twitter.com/vbD0nTQ8Dg
— SAMAA TV (@SAMAATV) November 21, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?