झारखंड विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्रीऔर झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन (Hemant Soren)ने नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। वह रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलने पहुंचे। राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सीएम हेमंत सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। इसके साथ ही नई सरकार बनाने के लिए इंडिया गठबंधन के विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा। उनके साथ इंडिया गठबंधन के नेता भी मौजूद रहे।
झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren)ने राजभवन के बाहर पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा-कहा कि 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हमने इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मैंने उन्हें अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है.। कांग्रेस और आरजेडी प्रभारी भी मेरे साथ मौजूद रहे। उन्होंने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
इससे पहले इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन (Hemant Soren)को इंडिया ब्लॉक के विधायक दल का
नेता चुना गया। कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपना समर्थन दिया और हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा सदन का नेता चुना गया।
नेता चुना गया। कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपना समर्थन दिया और हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा सदन का नेता चुना गया।
Hemant Soren-led JMM steered the INDIA bloc to victory with 56 seats in the 81-member Jharkhand assembly.… pic.twitter.com/CnzT5dczPO
— ANI (@ANI) November 24, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?