असम (Assam) के नागांव (Nagaon district) जिले में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के माता-पिता और बहन की हत्या कर दी,फिर उसने अपने हाथ की कलाई काट स्वयं भी आत्महत्या करली ।पुलिस ने चारों के ख़ून से लथपथ शव बरामद किये है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लुखोवा गराजन इलाके में जल जीवन मिशन के सेवानिवृत्त अफ़सर के घर में शुक्रवार को हमलावर घुस गए और उन पर एवं परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
परिवार के दो अन्य सदस्य यानी व्यक्ति की बेटी और बेटा शादी की खरीदारी करने के लिए नागांव गए हुए थे क्योंकि अगले बुधवार को उनकी बेटी की शादी होनी थी। मारे गए परिवार के सदस्यों की पहचान गुणाधर सरकार, सरोजिनी सरकार और उनकी सबसे छोटी बेटी जयास्मिता के रूप में हुई है।
चौथे शव की पहचान नगांव जिले (Nagaon district) के तेलिया पट्टी निवासी गशुमन सरकार के रूप में हुई है। दरअसल गुणाधर की बड़ी बेटी नवस्मिता सरकार जो पेशे से शिक्षिका है। उसकी आने वाले बुधवार को शादी होनी थी। घटना के समय वह अपने छोटे भाई भास्कर के साथ शादी का सामान खरीदने नगांव बाजार गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार युवती नवस्मिता की बुधवार को शादी होने वाली थी। जिससे अंगशुमन नाराज था। अंगशुमन बीती रात लड़की की हत्या करने के लिए लड़की के घर पहुंचा था लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं थी। जिससे गुस्से में आकर उसने लड़की की माता-पिता और उसकी छोटी बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। नगांव जिले के रूपाहीहाट के गोराजान इलाके में एक घर से चार शव बरामद होने के मामले में नागांव जिले (Nagaon district) के पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने शनिवार को बताया कि बीती रात एक ही परिवार के तीन लोगों के शवों के अलावा एक अन्य युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में बरामद किया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?