आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर कन्नौज (Kannauj ) जिले में सड़क हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के 3 डॉक्टरों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के 3.30 बजे हुआ। 100 की स्पीड में चल रही स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर दो पलटी खाते हुए दूसरी लेन में आ गई। फिर ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई।
स्कार्पियो में 6 लोग सवार थे, 5 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। मरने वाले 3 डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे थे। मंगलवार को एक शादी में शामिल होकर लखनऊ से लौट रहे थे। लौटते वक्त हादसा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने और ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ है।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर स्कार्पियो ने पहले डिवाइडर को तोड़ा फिर कई पलटी खाते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। उस लेन में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियो को चपेट में ले लिया। सुबह 3:43 बजे कंट्रोल रूम के नंबर पर हादसे की सूचना मिली।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो बुरी तरह पिचक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी को काटकर सभी शवों और घायल को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। सभी को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि तड़के 3 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) के 196 किलोमीटर प्वाइंट पर हादसा हो गया। तिर्वा के सिकरोरी गांव के सामने तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइड जाकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो में बैठे पांच लोगों का मौत हो गई। एक घायल हो गया। यह सभी लोग मेडिकल कॉलेज सैफई में डॉक्टर थे। इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सीपी पाल ने मीडिया को बताया कि यूपीडा की गाड़ी से 6 छात्र यहां लाए गए थे, जिनमें पांच की मौत हो चुकी थी एक गंभीर रूप से घायल है।मृतकों में-
1.डॉ. अनिरुद्ध वर्मा (29) पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी राधा विहार एक्सटेंशन, कमला नगर आगरा
2.संतोष कुमार मौर्य पुत्र जीत नारायण मौर्य निवासी राजपुरा भाग-3 भदोही संत रविदास नगर
3.डॉ. अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल निवासी तेरा मल्लू मोचीपुर, कन्नौज
4. डॉ. नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार निवासी बायपास रोड नजदीक श्याम चरण स्कूल नवाबगंज बरेली
5- राकेश कुमार, लिपिक


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?