पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu ) अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर इलाज को लेकर घरेलू नुस्खों वाले दावों के कारण विवादों में घिर गए हैं। हालांकि उनके इस दावे को विशेषज्ञों ने खारिज कर दिया था। ऐसे में अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी (सीसीएस) से 850 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।
सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने चिंता व्यक्त की कि इस तरह के नवजोत सिंह सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu ) के झूठे दावे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और उन्हें एलोपैथिक दवाओं और चिकित्सा के बारे में नकारात्मक सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। यहां तक कि कैंसर रोगियों को दवा लेने से रोकने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनकी मृत्यु का खतरा बढ़ गया है।
डॉ. सोलंकी का कहना है कि उनके पास सारे दस्तावेज मौजूद हैं, मगर मरीज की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इसे सामने नहीं ला रहे हैं। इन सभी मामलों पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए सोसाइटी ने लीगल नोटिस भेजकर सात दिनों के भीतर इलाज के दस्तावेज पेश करने और माफी मांगने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं किया तो 100 मिलियन डॉलर यानी कि 850 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का दावा किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?