भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) के सचिव जय शाह (Jay Shah ) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( ICC) यानी आईसीसी का चेयरमैन पद संभाल लिया है। न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह लेने वाले 36 साल के जय शाह आईसीसी के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन गए हैं।
आईसीसी ( ICC) ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की जानकारी दी। संस्था ने रविवार को लिखा- आईसीसी चेयरमैन के तौर पर जय शाह(Jay Shah ) का कार्यकाल शुरू होने के साथ ग्लोबल क्रिकेट का नया चैप्टर शुरू हुआ है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पांच वर्षों तक सचिव के तौर पर सेवाएं देने वाले जय शाह (Jay Shah )अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष के तौर पर क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए काम करेंगे। रविवार को उन्होंने आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभाला और टेस्ट तथा महिला क्रिकेट पर बात की।
सबसे पहले शाह (Jay Shah )ने आईसीसी अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा- आज आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका शुरू करने पर मुझे बहुत गर्व है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को जोड़ता है, और यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी और अवसर का क्षण है।
इसके अलावा उन्होंने सभी बोर्ड के सदस्यों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- मैं सभी सदस्य बोर्डों को उनके भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम सब मिलकर क्रिकेट को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे, अगली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे और हमारे महान खेल क्रिकेट के माध्यम से समुदायों को एकजुट करेंगे।
जय शाह (Jay Shah )ने 2009 में अहमदाबाद के केंद्रीय क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बने थे। सितंबर 2013 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के संयुक्त सचिव बने। 2015 में बीसीसीआई की वित्त समिति के सदस्य बने। 2019 में पहली बार बीसीसीआई के सेक्रेटरी बने। उसके बाद 2022 में दोबारा आईसीसी के सेक्रेटरी चुने गए।
शाह 2021 में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट बने। जनवरी 2024 में उन्हें दोबारा ACC प्रेसिडेंट चुना गया। 2022 में वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के फाइनेंस एंड कॉर्मशियल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन नियुक्त किए गए। उन्हें ओलिंपिक गेम्स के लिए आईसीसी ओलिंपिक वर्किंग ग्रुप का मेंबर भी बनाया गया।
A new chapter of global cricket begins today with Jay Shah starting his tenure as ICC Chair.
Details: https://t.co/y8RKJEvXvl pic.twitter.com/Fse4qrRS7a
— ICC (@ICC) December 1, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?