तेलंगाना ( Telangana ) पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात नक्सलियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ मुलुगु ( Mulugu ) जिले के एतुरागारम के जंगलों में हुई। मुलुगु के एसपी डॉ. सबारिश ने यह जानकारी दी। पुलिस ने माओवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।
इस बीच पता चला है कि मुलुगु ( Mulugu ) जिले में मरने वालों में माओवादियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं. इलंडु-नरसंपेटा एरिया कमेटी सचिव कुरुसम मंगू उर्फ भद्रू उर्फ पपन्ना (35) ,मृतकों में एटूरुनगरम महादेशपुर के सचिव एगोलापु मल्लया उर्फ मधु (43), मुसाकी देवल उर्फ करुणाकर (22) मुसाकी जमुना (23), जयसिंह (25), किशोर (22) और कामेश (23) शामिल हैं।
मौके से दो एके 47 राइफल और भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये हैं। संयुक्त वारंगल जिले में 14 साल बाद यह सबसे बड़ी मुठभेड़ है।
इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की एक और बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, खासकर जब बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों द्वारा नए कैम्प लगाए गए हैं। इन कैम्पों के बाद नक्सली अब तेलंगाना में शरण लेने लगे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?