केरल( Kerala ) के अलाप्पुझा जिले में रात को कार से घूमने निकले मेडिकल के 5 छात्रों ( MBBS students ) की एक भीषण सड़क दुर्घटना के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके परिवार तथा दोस्तों के बीच मातम छाया हुआ है। दुर्घटना से कुछ ही समय पहले छात्रों से बात करने वाले अभिभावक और हॉस्टल में साथ रहने वाले उनके अन्य साथी गमगीन दिखे। दुर्घटना में मारे गए छात्रों में से एक ने अपने दोस्त को बताया था कि वह फिल्म देखने जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलाप्पुझा में गवर्नमेंट टीडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ( MBBS students ) सोमवार रात किराए पर ली गई एक कार में घूम रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी कार केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस से टकरा जाने के 5 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान कन्नूर के मोहम्मद अब्दुल जब्बार, लक्षद्वीप के मोहम्मद इब्राहिम, मलप्पुरम के देवनंदन, अलाप्पुझा के आयुष शाजी और पलक्कड़ के श्रीदीप के रूप में हुई है।
CCTV फुटेज में नजर आ रहा है कि बरसात की रात में तेज रफ्तार कार एक यात्री बस से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 एमबीबीएस छात्रों ( MBBS students ) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे काटकर उसमें सवार छात्रों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। एमबीबीएस के एक छात्र ने बताया कि मरने वालों में से एक उसके रूम में रहने वाला उसका साथी था और उसने पिछली रात उससे कहा था कि वह फिल्म देखने जा रहा है।
दुर्घटना भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?