श्रीनगर (Srinagar ) में दाचीगाम के जंगलों से लगे हरवान इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी जुनैद अहमद भट को मार गिराया है। वह आतंकवादी हमलों में नागरिकों की हत्या में शामिल था।
22 दिन में यह दूसरी मुठभेड़ है, जो सोमवार रात से चल रही है। हालांकि, अभी बाकी आतंकियों की तलाश जारी है। सेना ने आतंकियों को खोजने के लिए दाचीगाम जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन्हें आतंकवादियों की सहायता करने का आरोप है। एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने जानकारी दी कि यह गिरफ्तारी 11 सितंबर को काउंटर टेरर ऑपरेशन के बाद की गई, जिसमें दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे।
नागपुरे ने कहा हमने कुछ स्थानीय लोगों की पहचान की है जो आतंकवादियों को सहायता प्रदान कर रहे थे। इस मामले में अब तक दो लोगों को यूएपीए (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) के तहत गिरफ्तार किया गया है, और तीन लोगों को पीएसए (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) के तहत हिरासत में लिया गया है।
इन गिरफ्तारियों में आज दो महिलाएं अर्शो बेगम और मरियम बेगम शामिल हैं, जिनके खिलाफ पीएसए के तहत कार्रवाई की गई है। जांच में यह सामने आया कि ये दोनों महिलाएं जानबूझकर और स्वेच्छा से आतंकवादियों की सहायता कर रही थीं, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया।
साथ ही, श्रीनगर (Srinagar ) में एक अन्य मुठभेड़ की जानकारी देते हुए, कश्मीर जोन के आईजीपी वीके बर्डी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कल शाम को शुरू किया गया काउंटर टेरर ऑपरेशन आज सुबह मुठभेड़ में तब्दील हो गया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के 50 आरआर, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों ने भी हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा इस मुठभेड़ में कश्मीर के कुलगाम निवासी आतंकवादी जुनैद अहमद भट को ढेर किया गया। यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को मजबूत किया।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा