उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बस्ती( Basti ) जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सेंठा गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दो बीघा जमीन के लिए दो भाइयों ने मिलकर अपनी मां और बहन को जिंदा जलाकर मार डाला। जिसमें से एक बेटा मृतका का सगा और दूसरा सौतेला बेटा है। दोनों की लाश कमरे में जली हालत मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से दोनों जले हुए शव को बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक, सेंठा गांव के अवधेश उपाध्याय की कैंसर के चलते अक्तूबर 2021 में मृत्यु हो गई थी। उनकी दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से एक बेटा करुणाकर व बेटी सुधा है। पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने आशा कार्यकत्री गोदावरी से दूसरी शादी की। जिससे तीन बच्चे सरिता, राजन और सौम्या हैं। बच्चों में सिर्फ सौम्या की शादी नहीं हुई है।
मृत्यु से पहले अवधेश उपाध्याय ने अपनी पैतृक संपत्ति में से डेढ़ बीघे अविवाहित बेटी की शादी के लिए उसके नाम और बाकी जमीन अपनी पत्नी गोदावरी के नाम कर दिया था। बेटों को संपत्ति में हिस्सा न देने की वजह से परिवार में विवाद होने लगा तो गोदावरी अपनी अविवाहित बेटी सौम्या को साथ लेकर अलग रहने लगी थी। उसका बेटा राजन, सौतेले भाई करुणाकर और बड़े पिता कमलेश उपाध्याय के साथ रहता था।
बुधवार को सुबह गोदावरी की बेटी सरिता ने अपनी मां की मोबाइल पर कॉल करने लगी तो फोन स्विच ऑफ मिला। बहन सौम्या की मोबाइल पर कई बार कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर उसने बगल की एक लड़के पास कॉल करके मां से बात कराने को कहा। वह लड़की मोबाइल लेकर गोदावरी से बात कराने गई तो दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर से धुआं निकल रहा था। उसने यह बात सरिता को बताई तो उसे अनहोनी का शक हुआ। फौरन उसने अपने मामा व अन्य रिश्तेदारों और बस्ती( Basti ) जिले की पुलिस को सूचित किया। कुछ देर में ही पुलिस पहुंची तो अंदर कमरे में दोनों के शव झुलसी अवस्था में मिले।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?