उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अमेठी ( Amethi ) में निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन बेगमपुरा एक्सप्रेस (Begampura Express ) में बृहस्पतिवार की सुबह यात्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके दो सगे भाइयों को जख्मी कर दिया गया। दो भाई पंजाब से आकर लखनऊ में बेगमपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। जबकि, तीसरा भाई उन्हें लेने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वारदात अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर इसी ट्रेन पर सवार होकर चले गए।
सुल्तानपुर में जीआरपी ने चार हत्यारोपियों को बेगमपुरा एक्सप्रेस(Begampura Express ) ट्रेन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम पवन, सुजीत, दीपक मिथुन निवासीगण गौतमपुर, लंभुआ कोतवाली, जिला सुल्तानपुर के बताए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने चाकूबाजी की थी, इसमें एक युवक की मौत हो गई। पकड़े गए आरोपी जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गौतमपुर गांव के निवासी है। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल गुरुवार को जम्मूतवी से वाराणसी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस(Begampura Express ) में चाकूबाजी की घटना हो गई। चाकूबाजी की घटना में अमेठी के निहालगढ़ स्टेशन के निकट जनरल कोच में अचानक सीट को लेकर मारपीट शुरू हो गई एक यात्री की हत्या कर दी थी। बचाने में उसके दो सगे भाई घायल हुए हैं। अज्ञात व्यक्तियों की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस सुल्तानपुर सतर्क हुई और थानाध्यक्ष की तरफ से फोर्स मौके पर भेजी गई। घटना में तौहीद निवासी मदकीयन का पुरवा रानीगंज थाना जगदीशपुर की मौके पर मौत हो गई। अन्य घायलों को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया है।
STORY | Passenger killed over seat dispute on train in UP
READ: https://t.co/TXLsEVeNhS
VIDEO |
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/rmw358ifZl
— Press Trust of India (@PTI_News) December 5, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?