सीबीआई ( CBI ) ने रिश्वतखोरी मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लि. (Bridge and Roof Company) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी भुवनेश्वर में उनकी कार से 10 लाख रुपये जब्त किए जाने के बाद की गई।
सीबीआई ने सार्वजनिक उपक्रम कंपनी ब्रिज एंड रूफ (इंडिया) लि. (Bridge and Roof Company)के समूह महाप्रबंधक चंचल मुखर्जी को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने उनकी कार से रिश्वत के 10 लाख रुपये भी जब्त किए। अधिकारियों ने मुखर्जी के भुवनेश्वर और कोलकाता में 8 ठिकानों पर तलाशी ली, जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए गए।
अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मामले में पेंटा ए स्टूडियो प्रा. लि. के निदेशक संतोष मोहराणा और बिचौलिए देबदत्त महापात्र को भी गिरफ्तार किया गया। उन पर मुखर्जी को रिश्वत देने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रिश्वत लेकर ठेके दिलाने, बिलों को मंजूरी देने और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त थे।
सीबीआई के मुताबिक, मुखर्जी ने पीएसयू के आदेश जारी करने और बिलों को मंजूरी देने के एवज में रिश्वत ली। उन्हें भ्रष्ट और अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया है। यह आरोप लगाया गया है कि मोहराणा ने 6 दिसंबर को समूह महाप्रबंधक (जीजीएम) मुखर्जी से उनके भुवनेश्वर कार्यालय में मुलाकात की थी। इस दौरान जीजीएम ने एक निश्चित राशि को भविष्य के बिलों में समायोजित करने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग की। शिकायत की जांच करने के बाद सीबीआई ने शनिवार को जाल बिछाकर मुखर्जी को अपनी मर्सिडीज कार में 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड (Bridge and Roof Company)भारत सरकार का एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) है, जिसका मुख्यालय कोलकाता , भारत में है। कंपनी की शुरुआत 1920 में हुई थी। ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड एक निर्माण संगठन है, जो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी औद्योगिक और बुनियादी ढाँचा क्षेत्रों को शामिल करता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?