जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University ) के महारानी कॉलेज (Maharani College )की प्रिंसिपल प्रोफेसर निमाली सिंह को वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों में निलंबित कर पद से हटा दिया है। इस संबंध में कुलसचिव ने आदेश जारी कर दिए गए है।महारानी कॉलेज के नए प्रिंसिपल के रूप में प्रोफेसर पायल लोढ़ा को नियुक्त किया गया है।
बताया जाता है कि महारानी कॉलेज (Maharani College ) की प्रिंसिपल प्रोफेसर निमाली सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन्हीं आरोपों की वजह से प्रिंसिपल निमाली सिंह पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन की कार्रवाई कुलपति द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल निमाली सिंह पिछले साल ही वित्तीय अनियमितता को लेकर आरोप लगे थे। अब इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटेजा के द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है।
दरअसल, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा ) 2.0 के तहत होम साइंस विभाग को नवंबर 2021 में 1 करोड़ 83 लाख रुपए मिले थे। इसी राशि से पिछले साल मार्च में विभाग ने एक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। प्रोफेसर निमाली सिंह उसकी ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी थी। इस कार्यक्रम में हुए खर्च पर खूब सवाल उठे थे।
आयोजन में 15 लाख खर्च हुए थे। इनमें अतिथियों को दिए गए मोमेंटो और साड़ी पर सवाल उठाए गए थे। आरोप लगे थे कि जो बिल दिए गए थे, वह भी आधे अधूरे थे। कहा गया था कि निमाली सिंह ने अपने करीबियों को ओब्लाइज करने के लिए यह खर्च किया था।
राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हुई इस कार्रवाई को महारानी कॉलेज (Maharani College ) की प्रिंसिपल प्रोफेसर निमाली सिंह ने पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश की गई है। उन्होंने कहा कि जिस बिल पर विवाद है, उसका भुगतान ही नहीं हुआ है। बिना भुगतान के ऑडिट कैसे हो रहा और आपत्ति पर कार्रवाई कैसे हो रही है।
उन्होंने कहा- मुझसे राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ने जवाब मांगा था। मैंने उन्हें जवाब दे दिया था। कुलपति अल्पना कटेजा मुझे मेरे पद से हटाना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने यह कार्रवाई की है।
राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने कहा- प्रशासन व्यक्तिगत द्वेष के आधार पर कार्रवाई नहीं करता। उनके खिलाफ कई जांच चल रही हैं। क्लास न लेने, फर्जी दस्तखत करने, अपने पद के दुरुपयोग करने और रुसा की राशि में गड़बड़ी के आरोप हैं। विश्वविद्यालय के नियमों से ऊपर कोई नहीं है। जो भी गलत होगा, उस पर कार्रवाई होगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?