Tuesday, June 23, 2026

INDIA, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :झांसी में विदेशी फण्डिंग मामले में हिरासत लिये गए मदरसा शिक्षक मुफ्ती खालिद नदवी को मस्जिद से एलान के बाद भीड़ ने एनआइए व एटीएस से छुड़ाया

Mob surrounds NIA team, resists move to detain Mufti Khalid Nadvi for interrogation in Jhansi

उत्तर प्रदेश के   (  ) जिले  में शहर काजी के भतीजे मुफ्ती खालिद नदवी को उग्र भीड़ की हिरासत से छुड़ाकर ले गई। ऑनलाइन व ऑफलाइन इस्लामिक कोचिंग सेण्टर चलाने वाले एक शिक्षक के घर में गुरुवार को तड़के लगभग 3 बजे एनआइए व एटीएस की टीम ने छापा मारा। घर को अन्दर से बन्द कर लगभग 6 घण्टे तक पूछताछ की गई। जब जाँच एजेंसियां शिक्षक को लेकर घर के बाहर निकली तो समुदाय विशेष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और उसे साथ ले जाने की वजह पूछने लगे।

गुरुवार सुबह जब मुफ्ती को हिरासत में लेकर टीम घर से बाहर निकलने लगी तो समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। टीम ने समझाने की कोशिश की, लेकिन मुफ्ती के समर्थक बहस करने करते हुए उग्र हो गए। देखते ही देखते वहां 200 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई, इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पूछताछ के लिए पुलिस लाइन ले जा रहे हैं तो लोग भड़क उठे। एक मस्जिद से एलान कराया गया और देखते ही देखते सैकड़ों की तादात में महिलाएं व पुरुष एकत्र हो गए और पुलिस व अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की कर शिक्षक को छुड़ा ले गए। शिक्षक को एक मस्जिद में ले जाने के बाद उसे लोगों ने चारों ओर से घेर लिया।

हंगामा की सूचना मिलने पर भारी मात्रा में पुलिस बल व अधिकारी पहुंच गए। दोनों पक्षों में कई दौर की बातचीत के बाद अधिकारी खाली हाथ लौट आए। उधर, दोनों पक्षों में हुए समझौते के तहत मुस्लिम समुदाय के कद्दावर लोगों ने स्वयं शिक्षक को पीछे के रास्ते से मस्जिद से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्दकर दिया। एनआइए, एटीएस व पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में तनाव है। एहतियात के लिए वहाँ पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

 (  ) के  कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अलीगोल खिड़की बाहर सलीम बाग निवासी मुफ्ती खालिद नदवी मदरसे में शिक्षक होने के साथ ही अपना निजी इस्लामिक कोचिंग सेण्टर चलाते हैं। उनके चाचा मुफ्ती साबिर शहर काजी है। इस कोचिंग सेण्टर द्वारा जिले के ही नहीं, सम्पूर्ण भारत के विभिन्न शहरों व विदेशों के बच्चों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दीनी तालीम दी जाती है।

गुरुवार की सुबह लगभग 2 बजे एनआइए व एटीएस की टीम झांसी ( Jhansi ) कोतवाली पुलिस के साथ मुकरयाना में छोटी मस्जिद के पास रहने वाले मुफ्ती साबिर के घर पहुँची। वहाँ कुछ देर पूछताछ करने के बाद लगभग 3 बजे दोनों टीमें खालिद नदवी के घर पहुंच गई।

घर को अन्दर से बन्द कर लिया गया। जाँच एजेंसियों के आने और बन्द घर में पूछताछ किए जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और खालिद के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। बाहर खड़े दोनों एजेंसियों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अन्दर हो रही गतिविधियों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया। उधर घर के अन्दर 6 सदस्यीय टीम ने लगभग 8 घण्टे तक पूछताछ की।

पूर्वाह्न लगभग 11 बजे दरवाजा खुला और एनआइए व एटीएस के अधिकारी मुफ्ती खालिद को लेकर बाहर निकले। अधिकारियों के हाथों में घर से बरामद किया गया लैपटॉप, कुछ किताबें व अन्य सामान था। खालिद को हिरासत में ले जाते हुए देख घर के बाहर जमा लोग उग्र हो गए और टीम का रास्ता रोककर उसे गिरफ्तार करने की वजह पूछने लगे।

एनआइए के डिप्टी एसपी ने बताया कि कुछ पूछताछ होनी है, इसलिए उन्हें पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है। वहाँ पूछताछ के बाद यदि सब क्लियर हो गया तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। लेकिन भीड़ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। उन्होंने दोनों टीमों के अधिकारियों व मौजूदा पुलिस कर्मियों की घेराबन्द कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

इसी दौरान भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने मौलवी को मस्जिद से एलान कर और लोगों बुलाने के लिए कहा। एलान होते ही सैकड़ों की तादात में महिलाएं व पुरुष एकत्र हो गए और बाहर जाने वाले सभी रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। घर में छापा क्यों पड़ा, क्या-क्या बरामद हुआ और खालिद को किस आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है? इन सवालों के जवाब उग्र भीड़ चाहती थी। अधिकारी बार-बार समझाने का प्रयास कर रहे थे, मगर भीड़ उग्र होती गई।

लगभग 500 महिलाओं व पुरुषों ने धक्का-मुक्की कर मुफ्ती खालिद को एनआइए व एटीएस के कब्जे से छुड़ा लिया और घेरा बनाकर उन्हें अपने साथ ले गए। उन्हें पास में स्थित फातिमा मस्जिद ले जाया गया। जहाँ मस्जिद में अन्दर करने के बाद भीड़ ने मस्जिद को घेर लिया। भीड़ का उग्र रूप देख एनआइए व एटीएस की टीमों ने वहाँ से जाना ही ठीक समझा। इसी दौरान एसपी सिटि के नेतृत्व में जिले के कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया।

झांसी ( Jhansi )  में  दोनों पक्षों में कई दौर की बातचीत के बाद पुलिस के अधिकारी, एनआइए व एटीएस की टीमें घटनास्थल से वापस चली गई। इसके बाद भी भीड़ मस्जिद को घेरे रही। कुछ देर बाद मालूम हुआ कि मुफ्ती खालिद को किसी अन्य रास्ते से मस्जिद से निकालकर उनके समाज के कुछ कद्दावर लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने शर्त रखी थी कि खालिद से पूछताछ उन लोगों के सामने हो। यदि वह निर्दोश पाए जाएं तो उन्हें छोड़ दिया जाए। पुलिस उन्हें लेकर पहले एसएसपी ऑफिस पहुँची और वहाँ से पूछताछ के लिए एनआइए व एटीएस उन्हें पुलिस लाइन ले गई। पुलिस लाइन में सुरक्षा की दृष्टि से चौकसी बढ़ा दी गई।

Mob surrounds NIA team, resists move to detain Mufti Khalid Nadvi for interrogation in Jhansi

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels