उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) में गंगानगर थाना क्षेत्र की गंगा धाम कालोनी में रहने वाले भाजपा नेता के बेटे अमन तोमर (44) का शव रविवार को नाले में पड़ा मिला। शनिवार रात को वह परिवार के साथ समारोह से आए थे। पत्नी और बच्चे फ्लैट में ऊपर चले गए थे, वे गाड़ी में नीचे थे। रात को वह घर नहीं पहुंचे। रविवार को उनका शव घर से दस कदम दूर नाले से बरामद हुआ। पैंट की जेब में मोबाइल और कार की चाभी मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है।
मेरठ ( Meerut) के गंगानगर के रक्षापुरम निवासी यशपाल सिंह भाजपा नेता हैं। उनका प्रॉपर्टी का भी काम है। यशपाल सिंह के बेटे अमन तोमर गंगाधाम कालोनी के बाहर बने फ्लैट में रहते थे। अमन तोमर ठेकेदारी करते थे। शनिवार को वह पत्नी-बच्चों को पिता के साथ एक शादी समारोह में गए थे। रात को समारोह से लौटने पर उन्होंने पिता को रक्षापुरम छोड़ दिया। वहां से वह घर चले गए। फ्लैट के बाहर पहुंचने पर पत्नी-बच्चे ऊपर चले गए। अमन गाड़ी में बैठे रहे। इसके बाद वे घर नहीं पहुंचे। उनकी कार फ्लैट के नीचे ही खड़ी मिली।
अमन तोमर के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने सुबह से उनकी तलाश की। मोबाइल बंद था। कार लॉक थी। इसके बाद अमन के तमाम दोस्तों से उनके बारे में जानकारी ली गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। दिनभर परिजन और रिश्तेदार-दोस्त शहर में तमाम जगहों पर उनकी तलाश करते रहे लेकिन अमन के बारे में कहीं पता नहीं चला। दोपहर तीन बजे के करीब घर से चंद कदम दूर नाले में किसी ने लाश पड़ी देखी तो शोर मचने पर परिजन वहां पहुंचे। लाश की पहचान अमन तोमर के रूप में हो गई। मोबाइल पानी में भीगने की वजह से बंद हो चुका था। इसीलिए उस पर कॉल नहीं जा रही थी।
सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मेरठ ( Meerut)एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं लाश मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन की पत्नी और दोनों बच्चे बेहाल हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत