आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के अस्पताल भेजा है। साथ ही, शवों को कब्जे में ले लिया है। यह हादसा आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में किलोमीटर 161 पर हुआ।
दरअसल, आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) के 161वें किलोमीटर पर हो गई। इस टक्कर की वजह से कैंटर बीच रास्ते में खड़ी हो गई। इसी बीच, पीछे से आ रही कार रुकी और उसमें बैठे लोग कैंटर गाड़ी के चालक और क्लीनर का हाल-चाल जानने लगे। तभी पीछे से आई कार ने 5 लोगों को रौंद दिया। इसमें 4 की मौके पर मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।
दुर्घटना में कैंटर चालक और कार सवार तीन लोगों की मौके पर मृत्यु हाे गई। कार मालिक लोनी गाजियाबाद के अनिल कुमार सिंह के नाम थी। वह गोरखपुर से नोएडा जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर रात करीब 1:00 बजे यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना को पुलिस को लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के नंबर की कार के मालिक लौनी गाजियाबाद के अनिल कुमार सिंह हैं। कार नंबर के आधार पर अनिल के स्वजन से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर से नोएडा आ रहे थे। मरने वालों में एक कार चालक अनिल कुमार सिंह हैं। उनके साथ बैठी कार सवारियों की पहचान नहीं हो सकी है। कैंटर चालक की भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?