ग्वालियर ( Gwalior ) में केंद्रीय विद्यालय ( Kendriya Vidyalaya) के 9वीं के एक छात्र ने स्कूल से घर लौटकर फिनाइल पीकर सुसाइड का प्रयास किया था। गंभीर हालत में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। छात्र की जान बच गई थी। घटना 8 नवंबर 2024 की है।
अब इस मामले में पुलिस ने केन्द्रीय विद्यालय ( Kendriya Vidyalaya) क्रमांक-2 के दो शिक्षकों रश्मि गुप्ता व दिवाकर शर्मा के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शिक्षक छात्र को प्रताड़ित करते थे उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी देते थे। जिससे आहत छात्र ने यह कदम उठाया था। अब पुलिस दोनों शिक्षकों को इस मामले में गिरफ्तार करेगी।
छात्र ने स्कूल की कॉपी में लिखा था कि मैं 9वीं कक्षा का छात्र हूं। मुझे मेरी मैम रश्मि गुप्ता और दिवाकर सर परेशान और टॉर्चर करते हैं। रश्मि मैम मुझे परीक्षा में फेल करने की धमकी देती हैं। मैं इनसे परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। मेरे इस कदम के जिम्मेदार रश्मि मैम और दिवाकर सर रहेंगे।
छात्र की मां ने बताया था कि बेटे की क्लास टीचर रश्मि गुप्ता और दिवाकर शर्मा सर उसे दिमागी रूप से टॉर्चर कर रहे थे। उसे लगातार परेशान कर रहे थे। मेरे बेटे ने इन टीचरों की प्रताड़ना के कारण फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों शिक्षक उसे बार-बार टॉर्चर कर रहे थे कि वे उसे 9वीं से 10वीं क्लास में नहीं जाने देंगे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत