आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के पश्चिमी गोदावरी(West Godavari ) जिले में एक महिला को कोई अज्ञात आदमी ऐसा पार्सल थमा गया, जिसने उसके होश उड़ा दिए। महिला ने अपने घर के लिए इलेक्ट्रिक उपकरण मंगाए थे। जब पार्सल आया तो उसमें एक लाश थी। लाश के साथ उसे धमकी भरा पत्र भी मिला, जिसमें उससे 1.30 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसमें लिखा था- 1 करोड़ 30 लाख रुपए दो वर्ना अंजाम ऐसा ही होगा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
पश्चिमी गोदावरी (West Godavari ) पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह पार्सल येंदागंडी गांव में रहने वाली महिला नागा तुलसी के निर्माणाधीन घर में गुरुवार रात को ऑटो रिक्शा के जरिए डिलीवर किया गया। डिलिवरी करने वाले ने बताया कि उसके लिए क्षत्रिय समिति की ओर से लाइट,पंखा समेत जरूरत के उपकरण भेजे गए हैं। पार्सल खोलते ही तुलसी के होश उड़ गए। उसमें एक व्यक्ति का शव था। यह देखकर परिवार के सदस्य भी घबरा गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
शव के साथ मिले नोट में लिखा है, ‘आपके पति ने 2008 में 3 लाख रुपए का लोन लिया था। जो अब बढ़ते-बढ़ते 1.35 करोड़ रुपए हो गया है। अपने परिवार के साथ कुछ बुरा होते नहीं देखना चाहती तो पूरी रकम चुकानी होगी।’
पुलिस ने बताया कि- शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि शव 45 साल के पुरुष का है। उसकी मौत 4-5 दिन पहले हुई है। यह हत्या का मामला है या नैचुरल डेथ है, इसकी जांच की जा रही है।
पश्चिमी गोदावरी(West Godavari ) जिले के एसपी ने कहा कि पिछले हम पिछले तीन-चार दिनों में लापता हुए लोगों की जांच कर रहे हैं। साथ ही पार्सल पहुंचाने वाले शख्स और डिलीवरी बॉय की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा। क्षत्रिय सेवा समिति से जुड़े लोगों को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। इस बीच, असमी ने बताया कि परिवार का छोटा दामाद कल से लापता है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत