तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के चेन्नई (Chennai) के पास थिरुपुरुर( Thiruporur) के अरुलमिगु कंदस्वामी मंदिर में एक भक्त के साथ एक दिलचस्प घटना घटी, जब उसने अनजाने में पूजा के दौरान चढ़ावा निकालते वक्त अपना आईफोन हुंडी में गिरा दिया। मंदिर के अधिकारियों ने इसे भगवान की संपत्ति मानते हुए फोन को वापस करने से इंकार कर दिया और उसे मंदिर में ही रखने का फैसला लिया।
विनयागपुरम के रहने वाले दिनेश परिवार सहित नवंबर में थिरुपुरुर ( Thiruporur) के अरुलमिगु कंदस्वामी मंदिर( Arulmigu Kanthasamy Temple) दर्शन के लिए आए थे। जेब से चढ़ावा निकालते वक्त उनका आईफोन दान पेटी में गिर गया था। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रशासन से संपर्क कर मोबाइल वापस करने को कहा था।
थिरुपुरुर ( Thiruporur) के अरुलमिगु कंदस्वामी मंदिर प्रशासन ने कहा कि दान पेटी दो महीने में एक बार खोली जाती है। इसके बाद दिनेश मंदिर से खाली हाथ लौट आए थे। 20 दिसंबर को मंदिर की दान पेटी खोली गई। इसमें मोबाइल मिला। मंदिर प्रशासन ने दिनेश को इसकी जानकारी दी।
थिरुपुरुर ( Thiruporur) के अरुलमिगु कंदस्वामी प्रशासन ने उनसे कहा कि मोबाइल वापस नहीं मिलेगा, क्योंकि परंपरा के मुताबिक दान पेटी में आई हुई हर चीज मंदिर के देवता के खाते में जाती है। आप अपना सिम कार्ड और फोन डेटा ले सकते हैं। हालांकि, दिनेश की मांग मोबाइल वापस लौटाने की है।
तमिलनाडु के मंत्री पी के शेखर बाबू ने कहा- नियमों के मुताबिक दान पेटी में आया चढ़ावा मंदिर के देवता के खाते में जाता है। नियम के मुताबिक मंदिर प्रशासन भक्त का चढ़ावा उसे वापस करने की परमिशन नही देता।
एक अधिकारी के मुताबिक दान पेटी में कोई किमती सामान गिरने का ये पहला मामला नहीं है। मई 2023 में केरल के अलप्पुझा की रहने वाली एस संगीता श्री धनदायुथपानी स्वामी मंदिर गई थीं। संगीता गले से तुलसी की माला निकाल रही थीं, तभी उनकी 14 ग्राम की गोल्ड चेन दान पेटी में चली गई थी।
संगीता ने इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन को दी थी। संगीता की आर्थिक हालत को देखते हुए मंदिर के CCTV चेक किए गए थे। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने उतने ही वजन की नई चेन उन्हें खरीद कर दी थी। पुरानी नहीं लौटाई गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
