उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की योगी सरकार ने रविवार शाम 15 आईपीएस अधिकारियों ( IPS Officers )के तबादला कर दिया है। बहराइच-सिद्धार्थनगर और हाथरस समेत 9 जिलों के एसपी और एसएसपी बदले गए हैं। लखनऊ में तैनात तीन पुलिस उपायुक्त को जिले की कमान सौंपी गई है।
शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने रविवार को 9 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 15 आईपीएस अफसरों ( IPS Officers ) का तबादला कर दिया। बहराइच हिंसा के बाद डीआईजी देवीपाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हटाने के बाद एसपी वृंदा शुक्ला का तबादला महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) किया गया है। वहीं सिद्धार्थनगर की एसपी प्राची सिंह को 32 वाहिनी पीएसी, लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा जौनपुर, अंबेडकरनगर, कासगंज, अमेठी, बलिया, देवरिया और हाथरस के एसपी भी बदले गए हैं।
एडीजी कानून-व्यवस्था एवं कार्मिक अमिताभ यश द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 15 आईपीएस अधिकारियों ( IPS Officers ) की तबादला सूची में जौनपुर के एसपी अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अंबेडकरनगर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का एसपी बनाया गया है। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त केशव कुमार को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया है। देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा और हाथरस के एसपी निपुन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। कासगंज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का एसपी बनाया गया है।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा को कासगंज का एसपी बनाया गया है। एसपी अमेठी अनूप कुमार सिंह को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ भेजा गया है। एसपी बलिया विक्रांत वीर देवरिया के एसपी बनाए गए हैं। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त डॉ. ओमवीर सिंह को बलिया, जबकि रामनयन सिंह को बहराइच का एसपी बनाया गया है। हाल में पीपीएस से आईपीएस बने चिरंजीव नाथ सिन्हा को हाथरस का एसपी बनाया गया है। वह बाराबंकी में एएसपी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे डॉ. अभिषेक महाजन को सिद्धार्थनगर का एसपी बनाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
