तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में विपक्षी राजनीतिक दल की भूमिका में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। कोयम्बटूर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई (K Annamalai )ने एक बेहद चुनौती भरा प्रण लिया है। अन्नामलाई ने ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ लेते हुए ऐलान किया कि जब तक वह डीएमके को सत्ता से बाहर नहीं कर देते तब तक वह अपने पैरों में चप्पल या जूते नहीं पहनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अन्ना यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के यौन शोषण को हैंडल किए जाने के तरीके के विरोध में खुद को अपने घर के सामने 6 बार कोड़े से भी मारेंगे। बता दें कि अन्ना यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के यौन शोषण के आरोप में एक बिरयानी विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है।
डीएमके के खिलाफ हुंकार भरते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई (K Annamalai )ने कहा, शुक्रवार को वे अपने घर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को 6 बार कोड़े मारूंगा… 48 दिनों तक उपवास करूंगा और छह भुजाओं वाले मुरुगन से प्रार्थना करूंगा।’ उन्होंने कहा कि शुक्रवार से वे जूता-चप्पल नहीं पहनेंगे। उन्होंने कहा, जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, वे जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे।
अन्नामलाई (K Annamalai )ने उग्र तेवर दिखाते हुए कहा, शुक्रवार को भाजपा के हर सदस्य के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती वे चप्पल नहीं पहनेंगे। इस सरकार का अंत होना ही चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान इस एलान के बाद तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अपने जूते भी उतार डाले।
उन्होंने दोहराया, ‘कल से लेकर जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं जूते नहीं पहनूंगा…’ अन्नामलाई ने कहा कि वे अन्ना यूनिवर्सिटी की छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में इंसाफ दिलाने के लिए सरकार के तरीके से असंतुष्ट हैं और सरकार की असंवेदनशीलता के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
#WATCH | During a press conference, Tamil Nadu BJP President K Annamalai removed his shoe and said, “From tomorrow onwards until the DMK is removed from power, I will not wear any footwear…”
Tomorrow, K Annamalai will protest against how the government handled the Anna… https://t.co/Jir02WFrOx pic.twitter.com/aayn33R6LG
— ANI (@ANI) December 26, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?