नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ऑडिट रिपोर्ट में कुछ उल्लंघन पाए जाने के बाद अकासा एयर( Akasa Air) के निदेशक प्रशिक्षण और निदेशक संचालन को 6-6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि, हम डीजीसीए के साथ काम करना जारी रखेंगे और उसके अनुसार अनुपालन करेंगे। सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, और हम लगातार सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का प्रयास करते हैं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह कहते हुए कि अकासा एयर ( Akasa Air) में संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक ‘नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (सीएआर) का अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहे’, डीजीसीए ने कहा कि दोनों अधिकारी ‘कार्मिकों को पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित करने में विफल रहे…इसके साथ ही बार-बार चूक/ उल्लंघन ने उन्हें दोषी ठहराया है। डीजीसीए ने अपने आदेश में यह भी कहा कि दोनों वरिष्ठ अधिकारी एक विशेष सीएआर के कुछ प्रावधानों के अनुसार ‘लागू कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने और सुरक्षित संचालन बनाए रखने के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं’।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 27 दिसंबर को जारी अपने दो अलग-अलग आदेशों में कहा कि एयरलाइन के दो वरिष्ठ अधिकारी, जिसमें राकेश झुनझुनवाला परिवार की हिस्सेदारी है, नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं का ‘अनुपालन’ सुनिश्चित करने में ‘विफल’ रहे हैं। आकासा एयर( Akasa Air) के संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक को निलंबित करने का आदेश तब दिया गया जब डीजीसीए ने उन्हें क्रमशः 15 अक्तूबर और 30 अक्तूबर को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के जवाबों को ‘असंतोषजनक’ पाया। नागर विमानन महानिदेशालय ने अपने आदेशों में एयरलाइन को दोनों पदों के लिए ‘उपयुक्त’ उम्मीदवारों को नामित करने की सलाह भी दी।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने निलंबन आदेश जारी करते हुए कहा: ‘7 अक्तूबर, 2024 को मेसर्स एसएनवी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ( Akasa Air) , मुंबई में डीजीसीए की तरफ से किए गए विनियामक ऑडिट में पाया गया है कि आरएनपी प्रशिक्षण (एप्रोच) ऐसे सिमुलेटर पर आयोजित किया जा रहा है जो इसके लिए योग्य नहीं हैं… जो सीएआर सेक्शन 7, सीरीज डी, पार्ट VI के पैरा 7 का उल्लंघन है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?