सड़क किनारे सब्जी की 40 दुकानों पर झांसी नगर निगम ( Jhansi Municipal Corporation ) ने बुलडोजर कार्रवाई की। लाखों रुपए की सब्जी को बुलडोजर से रौंद डाला। सब्जी बेचने वाले रोते-चिल्लाते रहे। बख्श देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कर्मचारियों ने एक ना सुनी। वहीं, विरोध करने पर कुछ दुकानदारों की पिटाई कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। जमावड़ा लगते देख नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर वहां से निकल गई। सब्जी बेचने वालों ने रोते हुए कहा- इनका जोर सिर्फ गरीबों पर चलता है। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
घटना सीपरी बाजार के रेलवे पुल के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नुकसान की भरपाई पर अड़े हैं। जबकि, घटना पर नगर आयुक्त सत्यप्रकाश का कहना है कि अतिक्रमण प्रभारी ब्रजेश वर्मा ने बिना बताए बुलडोजर कार्रवाई की है। उन पर एक्शन लिया जाएगा।
सब्जी दुकानदारों ने कहा- नगर निगम की तरफ से 2 दिन पहले अल्टीमेटम दिया गया। हम लोगों ने कहा था- हमें यहां से हटा रहे हैं, ये ठीक है। मगर दूसरी जगह भी बता दीजिए। आज शाम को 5 बजे अचानक नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर आई और सब्जियों को कुचल दिया।
झांसी नगर निगम ( Jhansi Municipal Corporation ) के कर्मचारियों ने बताया- चित्रा चौराहा से पीपरी बाजार के बीच सब्जी की 40 दुकानें लगती हैं। रोड संकरी होने की वजह से यहां लंबा जाम लग जाता है। जाम कम करने के लिए सब्जी वालों को हटाने पर विचार किया जा रहा था।
गुरुवार को अचानक ही बुलडोजर एक्शन लिया गया। इससे नाराज लोगों ने मेन सड़क पर करीब 30 मिनट तक जाम लगाए रखा। पुलिस ने उन्हें समझाकर किसी तरह हटाया। वह नगर निगम के अधिकारियों से नुकसान की भरपाई करने के लिए कह रहे हैं।
झांसी नगर निगम ( Jhansi Municipal Corporation ) के नगर आयुक्त सत्यप्रकाश ने कहा- अतिक्रमण प्रभारी ब्रजेश वर्मा ने हमें इस कार्रवाई की जानकारी नहीं दी। नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। यह प्रयास किया जा रहा है कि सब्जी मार्केट को बातचीत के बाद दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
