उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj ) जिले में में बीएससी के छात्र ने साथ पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। पूरा मामला कन्नौज (Kannauj ) जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव खानपुर का है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के अनुसार गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र अखिलेश राजपूत और विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान के पास की रहने वाली 17 वर्षीय पायल पुत्री ब्रजेश शाक्य के बीच प्रेम प्रसंग था।
दोनों क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे थे। एसपी के अनुसार रविवार शाम आकाश ने फोन कर पायल को लक्षीराम नगला गांव के बाहर रंधीरपुर मार्ग पर लगे एक नलकूप के पास बुलाया। युवक बाइक से और युवती साइकिल से मिलने पहुंची। बातचीत के दौरान युवक ने युवती की कनपटी में तमंचे से गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती के मरते ही युवक ने खुद की कनपटी पर तमंचा सटाया और चला दिया। उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
कन्नौज (Kannauj ) जिले के खानपुर कुर्मी में रहने वाला आकाश वर्मा बीएससी का छात्र है। उसका साथ पढ़ने वाली छात्रा से अफेयर चल रहा था। आकाश ने लड़की को खेत के पास सन्नाटे वाले एरिया में मिलने के लिए बुलाया। रविवार 5 बजे के करीब आकाश छात्रा से मिलने पहुंचा। यहां पर दोनों में कहासुनी होने लगी।
पकड़े जाने के डरे से खुद को मारी गोली इस पर आकाश को गुस्सा आ गया। उसने तमंचा निकाल कर छात्रा पर फायर कर दिया। गोली छात्रा के चेहरे और कान के पास जा लगी। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर गई। छात्रा की मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से आकाश ने दूसरी गोली खुद को मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। दोनों को जमीन पर लहूलुहान पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा